फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में सात रुपये की लॉटरी से एक व्यक्ति को तीन लाख और दूसरे को 50 हजार रुपये का इनाम निकला है। जीरा में एक लॉटरी स्टॉल से दो लोगों की किस्मत खुल गई। एक व्यक्ति ने महज सात रुपये की लॉटरी टिकट खरीदी थी, जिस पर उसका तीन लाख रुपये का इनाम निकला। वहीं, दूसरे व्यक्ति की लॉटरी टिकट पर 50 हजार रुपये का इनाम निकला है। लॉटरी स्टॉल के मालिक राहुल ने बताया कि दोनों इनाम एक ही दिन निकले हैं। उन्होंने कहा कि जब किसी व्यक्ति की लॉटरी टिकट पर इनाम निकलता है तो स्टॉल की ओर से संबंधित व्यक्ति को फोन कर इसकी जानकारी दी जाती है। एक ही दिन दो लोगों के इनाम निकलने से लॉटरी स्टॉल पर भी खुशी का माहौल बना हुआ है