मोगा के थाना निहाल सिंह वाला पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो नशा तस्करों को 500 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह उर्फ घन्नी और समशेर सिंह उर्फ राजा दोनों निवासी जिला अमृतसर के तौर पर हुई है।डीएसपी अनवर अली ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर भारी मात्रा में नशा सप्लाई करने आ रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस ने गांव हिम्मतपुरा में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल नंबर PB-02-BM-7408 पर सवार दो युवकों को रोककर काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 500 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बरामद नशा और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।