श्री हनुमान मंदिर प्रबंधक कमेटी कटैहरा चौक, फगवाड़ा की ओर से माता चिंतपूर्णी जी के दरबार हिमाचल प्रदेश की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की दो बसें कमेटी के चेयरमैन अरुण खोसला एवं प्रधान इशु वधावन की अध्यक्षता में निम्मा वाला चौक से रवाना की गई। इस मौके पर पंडित उमाशंकर शर्मा ने अरुण खोसला, पार्षद ममता खोसला एवं सुनील सूद, सविता सूद से पूजा अर्चना करवा कर और नारियल फोड़ कर मां के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं की दो बसों को यात्रा के लिए रवाना किया।