मोगा के बाघापुराना में कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी, जिसमें दो युवकों को चलती ट्रक से धान की बोरी चोरी करते हुए देखा गया था। पुलिस ने इस मामले में तुरंद कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना बाघापुराना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस टीम ने जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हरमनदीप सिंह और बूटा सिंह उर्फ बूटा, दोनों निवासी राजेआना, जिला मोगा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से एक चोरी का मोटरसाइकिल और धान की दो बोरियां भी बरामद की हैं।दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि मामले की आगे जांच की जा सके और चोरी में शामिल अन्य मामले का भी पता लगाया जा सके।