फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर, तीन लोग घायल

पठानकोट-जम्मू-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सरना ओवरब्रिज पर गत रात ट्रैक्टर ट्रॉली और ट्रक की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली चालक का संतुलन बिगड़ जाने से नीचे गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गुरदासपुर की तरफ जा रहे थे और इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रॉली के ओवरब्रिज से नीचे गिरते ही उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें