फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: पंजाब में रेलवे विकास को धन की कमी नहीं- रवनीत बिट्टू

केंद्रीय राज्य मंत्री (रेलवे एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग) रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पंजाब में रेलवे विकास परियोजनाओं के लिए धन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि राज्य के लिए वार्षिक रेलवे बजट आवंटन 2009-14 की अवधि की तुलना में लगभग 25 गुना बढ़कर 5,673 करोड़ रुपये हो गया है। वर्तमान में 26,382 करोड़ रुपये की विभिन्न अवसंरचना परियोजनाएं प्रगति पर हैं। उन्होंने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 30 स्टेशनों का 1,311 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया जा रहा है। दिल्ली–अंबाला तीसरी व चौथी रेल लाइन (194 किमी) को 5,983 करोड़ रुपये की लागत से चार वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य है, जिससे जम्मू, श्री माता वैष्णो देवी कटरा और श्रीनगर जैसे प्रमुख स्थलों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। जालंधर कैंट–पठानकोट सेक्शन में मिर्थल के पास 18.28 करोड़ रुपये की लागत से रोड अंडर ब्रिज का निर्माण भी शुरू होगा। नैरोगेज लाइन पर ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए डीएलएसआर के विकास का प्रस्ताव है, जिस पर 21.42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। बिट्टू ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर पंजाब के संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का एक-एक पैसा वसूला जाएगा। इस मौके अश्विनी शर्मा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें