पीएसएम यूएस एवं संयुक्त मुलाजिम मंच के आह्वान पर वीरवार को डीसी कार्यालय कर्मचारी यूनियन पठानकोट की ओर से पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ रोष जाहिर किया गया। वहीं, वित्त मंत्री का पुतला जला सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। बार-बार मांग पत्र देने और शांतिपूर्ण विरोध के बावजूद सरकार की ओर से कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली है, जिससे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो राज्यभर में आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा। इस मौके पर गुरदीप सफरी जनरल सेक्रेटरी, जगदीप काटल प्रधान, अरुण कुमार सीनियर उपाध्यक्ष रोहित गौतम, नीतीश, मनदीप, मोहित, सोनिया, रीना, अंजू, सुनील, सुरजीत काटल वित्त सचिव, मनीष कुमार, दीपक कवि, कमल किशोर भाषा विभाग, संजीव कुमार इम्प्लॉयमेंट जनरेशन इलेक्शन पार्टी, डीडीपीओ दफ्तर,समूह दर्जा चार के कर्मचारी मौजूद रहे।