फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी टेस्ट के विरोध में अध्यापकों का प्रदर्शन

फगवाड़ा के समूह सरकारी अध्यापकों ने सोमवार को फगवाड़ा के प्राइमरी शिक्षा दफ्तर के बाहर सरकार के विरुद्ध शांतिपूर्ण ढंग से रोष प्रदर्शन किया। अध्यापक नेताओं ने कहा कि ईटीटी और बीएड पास करके नौकरी कर रहे अध्यापकों पर सरकार ने नौकरी में तरक्की के लिए टीईटी टेस्ट पास करने का जो नादिरशाही फरमान जारी किया है उसका सभी अध्यापक वर्ग निंदा करता है। उन्होंने कहा कि हमेशा से सीनिएरिटी के अनुसार ही तरक्की मिलती रही है तो अब ये नया रूल क्यों बनाया गया है। समूह अध्यापकों ने आप सरकार को चैलेंज किया कि पंजाब के विधायकों का भी एलिजिबिलिटी टैस्ट करवाया जाए ताकि पता चल सके कि जो लोग हमारे ऊपर अपने बनाए नए नए कानून थोप रहे हैं, वो खुद कितने काबिल हैं। इस अवसर पर समूह अध्यापकों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की भी मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें