फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहिबलकलां गोलीकांड में बयान दर्ज कराने पहुंचे सुखबीर मान सरकार पर भड़के

साल 2015 के बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़े बहिबलकलां गोलीकांड मामले में पंजाब के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल आज एसआईटी के समक्ष अपने बयान दर्ज करवाने पहुंचे। इस दाैरान सुखबीर ने पंजाब सरकार पर निशाना साध। बादल ने कहा कि यह साफ है कि भगवंत मान अकाली दल से डरे हुए हैं और इसलिए ऐसी हरकतें कर रहे हैं। हम भगवंत मान को उनके सभी गुनाहों के लिए ज़िम्मेदार ठहराएंगे। उन्हें इसी जगह पर, उन्हीं पुलिस अधिकारियों के सामने पेश होना होगा और उनसे जवाब-तलब किया जाएगा। आप सरकार को बेअदबी के मामलों में न्याय दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह सिर्फ राजनीति कर रही है। उन्होंने मुझे आज इसलिए बुलाया है ताकि मुख्यमंत्री की बेअदबी वाली हरकतों करने की कोशिश से लोगों का ध्यान भटकाया जा सके। बादल ने कहा कि ऐसी हरकतें मुख्यमंत्री के प्रति लोगों के गुस्से और तकलीफ को कम नहीं कर सकतीं। शिरोमणि अकाली दल उनके गलत कामों को बेनकाब करता रहेगा और ऐसी चालों से डरेगा नहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें