पुष्पा गुज़ाराल साइंस सिटी द्वारा नशे के हानिकारक प्रभावों, गैर-कानूनी तस्करी और नशे के अपराधों की रोकथाम के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस मनाया गया। इस बार विश्व नशा विरोधी दिवस मनाने का शीर्षक “ नशों की कड़ी तोड़ें और संगठित अपराधों को रोकें” था। इस बार नारकोटिक्स विरोधी दिवस का थीम नशे की लत के मूल कारणों तक पहुंचने और उन्हें रोकने के साथ-साथ बेहतर स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और सहायता प्रणालियों के माध्यम से एक सुरक्षित समाज का निर्माण का आह्वान है। इस मौके पर आज़ाद भगत सिंह विरासत मंच अमृतसर के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया।