फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा से 5.5 किलो हेरोइन व 50 हजार ड्रग्स मनी के साथ तस्कर गिरफ्तार

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े पांच किलो हेरोइन व 50 हजार रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। थाना सदर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना सदर जीरा पुलिस ने गांव हरदासा के नहर पर बने पुल पर नाकाबंदी की हुई थी। एक बाइक सवार गांव हरदासा की तरफ से नहर के पुल की तरफ को आ रहा था। जैसे ही उसने पुलिस नाका देखा वह बाइक मोड कर भागने लगा। जैसे ही बाइक मोड़ने लगा की बाइक स्लिप हो गई। बाइक के स्लिप होते ही बाइक पर लटका बैग जमीन पर गिर गया। पुलिस ने आरोपी को वहीं पर काबू कर लिया। बैग खोलकर देखा तो उसमें साढ़े पांच किलो हेरोइन और 50 हजार रुपये की ड्रग्स मनी प्राप्त हुई है। पकड़े गए आरोपों की पहचान रछपाल सिंह निवासी चक दोना रहीमेके (ममदोट) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी पाकिस्तान से हेरोइन की खेप लेकर जीरा में किसी को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके नेटवर्क को खंगाल जा रहा है। संभावना है कि उक्त आरोपी से और हेरोइन मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें