फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में 21 अगस्त के पंजाब बंद को सिख संगठनों की दुकानदारों से सहयोग की अपील

बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा के आह्वान पर 21 अगस्त 2026 को किए जा रहे पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए फरीदकोट में सिख संगठनों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संगठनों ने लोगों से भी इस बंद को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की है। यह बंद दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस संबंध में सिख संगठनों के प्रतिनिधियों रणजीत सिंह और मनप्रीत सिंह खालसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि बंद के दौरान संगठनों की ओर से शहर में रोष मार्च भी निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि तिहाड़ जेल में बंद सरबत खालसा द्वारा मनोनीत श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार भाई जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की थी, लेकिन इसके बावजूद उन्हें केवल एक दिन की पैरोल दी जा रही है जिसके लिए खुद भाई जगतार सिंह हवारा इनकार कर चुके है। सिख संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि जत्थेदार जगतार सिंह हवारा की माता बीमार हैं और उनसे मिलने के लिए उन्हें कम से कम 10 दिन की पैरोल दी जानी चाहिए। उन्होंने दुकानदारों सहित समाज के सभी वर्गों के लोगों से 21 अगस्त के पंजाब बंद को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की, ताकि सजा पूरी कर चुके बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को मजबूती से उठाया जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें