फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर ओवरब्रिज की सर्विस रोड कई वर्षों से खस्ताहाल

फगवाड़ा के होशियारपुर रोड पर बने ओवर ब्रिज के साथ लगती सर्विस रोड पिछले कई सालों से खस्ताहाल है। वर्षा का पानी कई कई दिनों तक यहां खड़ा रहता है तथा इस सड़क पर पैदल चलना नामुमकिन हो जाता है। दो पहिया वाहन चलाते समय भी बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा बहुत बार वाहन चालक यहां गिर कर चोटिल हो जाते हैं। लेकिन इस सड़क का निर्माण ना तो हाईवे अथारिटी वाले करवा रहे हैं और न ही नगर निगम के अधिकारी इस तरफ कोई ध्यान दे रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस सड़क को जल्द से जल्द बनवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें