फिरोजपुर पंजाब पुलिस के डीएसपी सुखविंदर सिंह ने बताया कि सब्जी मंडी शहर में एक आढ़ती की दुकान से छह लाख 88 हजार रुपये पर चोरी हो गए थे।पुलिस ने इस मामले को 24 घंटे के अंदर सुलझाया है। चोरी करने वाला आढ़ती के पास काफी समय से काम कर रहा मुलाजिम अशोक कुमार है। पुलिस ने अशोक कुमार को काबू कर लिया है। अशोक से 688000 रुपये की रकम भी बरामद कर ली है। पूछताछ चल रही है।एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने कहा कि आढ़ती का कहना है कि यह धनराशि रूटीन का लेनदेन था। अभी इस संबंधी आयकर विभाग को सूचित नहीं किया गया है और जांच जारी है।