फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा में तेज रफ्तार बस की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, परिवार ने इंसाफ की लगाई गुहार

फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र में मक्खू रोड पर मंगलवार दोपहर तेज रफ्तार न्यू दीप प्राइवेट बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरमेल सिंह निवासी गांव महिया सिंह वाला खुर्द के रूप में हुई है। वह एक स्कूल में बस चालक के रूप में कार्यरत था और किसी काम से स्कूटी पर कचहरी की ओर जा रहा था। थाना सिटी जीरा के प्रभारी जसविंदर सिंह बराड़ ने बताया कि अमृतसर की ओर से आ रही न्यू दीप बस के चालक ने गलत दिशा में आकर ओवरटेक करने की कोशिश की, जिससे स्कूटी सवार गुरमेल सिंह बस की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुरमेल सिंह परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके दो अविवाहित बेटे हैं। परिवार के पास न तो कृषि भूमि है और न ही आय का कोई अन्य साधन। उन्होंने आरोपी बस चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और न्याय की मांग की है। एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव सहायता करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें