मोगा में सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शहर में एक रोष मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी शामिल हुए। उनके साथ किसान और अलग अलग धार्मिक और सामाजिक जत्थेबंदियों ने भी समर्थन जताते हुए भाग लिया। रोष मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। और बरनाला में हुई सफाई कर्मियों के ऊपर लाठी चार्ज करवाने वाले डीएसपी के ऊपर सख्त करवाई करने की मांग की। साथ ही सख्त चेतावनी देते हुए 30 जुलाई को पंजाब बंद के एलान किया।