फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में एक्सपायरी डेट वाली बियर की बिक्री का आरोप, जांच के आदेश

बरनाला जिले में शराब की कई दुकानों पर एक्सपायरी डेट वाली बियर खुलेआम बेचे जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में दो युवकों ने स्टिंग ऑपरेशन कर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जिसके बाद आबकारी विभाग, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार बरनाला के दो युवक सतपाल सिंह और गुरसेवक सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्होंने बरनाला और हंडियाया क्षेत्र की अलग-अलग शराब दुकानों से बियर खरीदी, जो एक्सपायरी डेट की निकली। उनका दावा है कि इन दुकानों पर एक्सपायरी बियर धड़ल्ले से बेची जा रही है और अलग-अलग दुकानों पर इसके दाम भी अलग-अलग वसूले जा रहे थे। युवकों ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन भुगतान कर बियर खरीदी है और उनके पास पूरे सबूत मौजूद हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें