फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में दिन दिहाड़े लुटेरों ने महिला से की लूट, गिरने से महिला घायल

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 10 Jun 2025 05:06 PM IST

पठानकोट के हलका सुजानपुर में पड़ते पुल नंबर. 4 में दिन दिहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। इस वारदात में लूट का शिकार हुई महिला भी घायल हो गई है। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो दिन में जिले में दूसरी लूट की वारदात देखने को मिली है। जानकारी देते हुए पीड़ित मोनिका निवासी बासी गुगरां सुजानपुर ने बताया कि वे अपनी रिश्तेदार के साथ आज दोपहर 12 बजे बैंक से पैसे निकलवा कर जब बाहर आई तो वे स्कूटी पर सवार होकर मोबाइलों की दुकान पर जाने लगी। ऐसे में दो लुटेरे उनका पीछा करते हुए उनके निकट पहुंचे और लुटेरों ने उसके साथ छीना झपटी शुरू कर दी। एक लुटेरे ने उसका पर्स छीन लिया और दूसरे ने उसके गले में पहनी चेन भी छीनने की कोशिश की। इसी छीना झपटी में वे स्कूटी से नीचे गिर गई और उनके सिर में चोटें आई। हालांकि उसकी रिश्तेदार युवती को भी मामूली चोटें आई है। उनके शोर मचाते देख मोटरसाइकिल सवार लुटेरे उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 19 हजार रुपए नकदी और कुछ जरूरी दस्तावेज भी थे। स्थानीय लोगों ने उनको घायल अवस्था में सुजानपुर के कम्युनिटी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए महिला को पठानकोट सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। महिला अब उपचाराधीन है और इस घटना संबंधी उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया है। हालांकि अभी तक लुटेरे पुलिस हिरासत से बाहर है। बता दें कि इस घटना से एक दिन पहले भी पठानकोट के ढाकी रोड नहरू नगर गली नंबर.1 में घर से सामान खरीदने जा रही बुजुर्ग महिला सरोज देवी का लुटेरा बालियां छीनकर फरार हो गया था। यह आरोपी भी अभी पुलिस के शिकंजे से बाहर है। पठानकोट का लॉ एंड आर्डर की स्थिति काफी चरमरा गई है। जिस वजह से आए दिन ऐसी वारदातें होने लगी है। फोटो: 02 सुजानपुर में लूट की वारदात का शिकार हुई पीड़ित मोनिका जानकारी देती हुई। फोटो: 02पी01 दूसरी घायल युवती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें