फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 अगस्त को होगी पंजाब पीआरटीसी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अहम बैठक, विभिन्न मुद्दों पर होगा फैसला

पंजाब सरकार के ट्रांसपोर्ट विभाग ने पंजाब रोडवेज/पंजाब पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन 25/11 पंजाब के प्रधान रेशम सिंह गिल्ल द्वारा उठाए गए मांग-पत्र के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, 11 अगस्त को पंजाब भवन स्थित बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स हॉल में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ट्रांसपोर्ट मंत्री करेंगे, जिसमें विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। बैठक में कर्मचारियों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। इनमें 1981 (संशोधित 2010) की पीआरटीसी सेवा नियमावली के अनुसार नियमित भर्ती प्रक्रिया, पंजाब और पीआरटीसी के कर्मचारियों के लिए समान सेवा शर्तें लागू करने, कर्मचारियों के लंबित मामलों का समाधान, विभागीय सुधार तथा अन्य मांगों पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, 14 अगस्त को ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें वित्त विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में वित्तीय एवं नीतिगत मामलों पर चर्चा होगी। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सभी आवश्यक दस्तावेजों और प्रस्तावों के साथ बैठक में उपस्थित रहें, ताकि कर्मचारियों की मांगों पर ठोस निर्णय लिया जा सके। यह बैठक पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस दौरान आज के धरने के बाद सुबा कमेटी के द्वारा एक मीटिंग की गई।जिसमें आज से शुरू किया गया धरना-प्रदर्शन फिल हाल 14 अगस्त तक ट्रांसपोर्ट विभाग पंजाब के द्वारा युनियन को जारी पत्र के मिलने के पश्चात स्थगित कर दिया गया है। सुबा कमेटी के समस्त पदाधिकारी ने फैसला किया गया कि 14 अगस्त तक सरकार की तरफ से आने वाले फैसले का इंतजार करेंगे। यदि 14 अगस्त को होने वाली मीटिंग में कर्मचारियों की मांगे ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के द्वारा मान ली जाती है तो धरना स्थगित कर दिया जाएगा।लेकिन यदि उन्होंने उनकी मांगे नहीं मानी तो मौके पर ही फैसला लेकर अगले धरना-प्रदर्शन करने के प्रोग्राम का ऐलान भी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें