फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में फसल नुकसान पर सियासत गर्म

फरीदकोट में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के बाद भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने गांव गोलेवाला सहित आसपास के इलाकों का दौरा कर प्रभावित किसानों से मुलाकात की। उन्होंने खेतों में जाकर धान और बासमती की फसल को हुए नुकसान का जायजा लिया और सरकार से तत्काल विशेष गिरदावरी करवाने की मांग की। सन्नी बराड़ ने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई गांवों में फसलें प्रभावित हुई हैं, लेकिन किसानों को अब तक सरकारी राहत का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पहले से आर्थिक संकट झेल रहे किसानों के लिए यह नुकसान आगामी गेहूं की बिजाई को भी प्रभावित कर सकता है। इस दौरान उन्होंने पंजाब में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की इस योजना से प्राकृतिक आपदा के समय किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिल सकती है, लेकिन पंजाब के किसान इससे वंचित हैं। उन्होंने राज्य सरकार से योजना लागू करने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर से भी बातचीत की है। उन्होंने मांग की कि प्रभावित गांवों में बिना देरी गिरदावरी करवाकर नुकसान के अनुपात में मुआवजा दिया जाए, ताकि किसान अगली फसल की तैयारी कर सकें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें