फिरोजपुर विधानसभा हलका गुरुहरसहाए में आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान के घर के बाहर से एक पार्टी वर्कर की बाइक चोर चुरा कर ले गया । वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी चोर कैद नहीं हो सका। पीड़ित का कहना है कि वह जिला प्रधान के घर चुनाव संबंधी बैठक में गया था। उसने प्रधान के घर के बाहर बाइक खड़ी की थी। जब वह थोड़ी देर बाद बाहर आया तो बाइक वहां पर नहीं थी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस प्रशासन ने चोरों को बहुत छूट दी हुई है। प्रति दिन लोगों के घरों में और लोगों की वाहनें चोरी हो रही है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों पर नकेल कसी जाए। उसकी बाइक तलाश की जाए।