केंद्रीय जेल फिरोजपुर में अधिकारियों ने औचक निरीक्षण के दौरान बैरकों में बंद नौ हवालातियों से नौ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाकर मोबाइल रखने वाले हवालातियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, निर्मल, अर्जुन, पारसदीप सिंह, मुख्तियार सिंह, रणजीत सिंह, शगन लाल और सुक्खा के रूप में हुई है। जेल प्रशासन ने बरामद मोबाइल फोन कब्जे में लेकर मामले की आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।