नंगल टाउनशिप की सुदंरता को चार चांद लगाने के लिए बीबीएमबी मैनेजमेंट ने आई ब्लॉक चौक के निकट एक खूबसूरत वाटरफॉल का निर्माण करवाया था। इस पर तब लाखों रुपये खर्च किए गए थे। काफी साल यह वाटर फॉल लोगों के अकार्षण का केंद्र बिंदु भी बना रहा। अब यह वाटरफॉल बीते लंबे समय से बंद बड़ा है और इसमें चारों और झाड़ियां उगी हुई हैं। इस बारे में बीबीएमबी के एक्सईएन टाऊनशिप सुरेंद्र धीमान ने कहा कि इस वॉटरफॉल को नया रूप देकर चलाने के लिए 15 लाख का टेंडर लगाया जा चुका है जो तीन अगस्त को खुलेगा। इसके बाद वाटरफॅल को नया रूप देकर चालू कर दिया जाएगा। जहां तक बीबीएमबी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सड़कों का सवाल है, तो सड़कों पर प्रीमिक्स डालने के लिए एक करेाड़ का प्रस्ताव पारित कर मैनेजमेंट को भेजा जा चुका है।