31 जनवरी (शनिवार) को फगवाड़ा में सतगुरु रविदास महाराज जी के 649वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा। इस संबंध में शिरोमणि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों की प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में रूट प्लान और अन्य बातों पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर प्रशासन की ओर से एडीसी शिखा भगत, एसपी माधवी शर्मा, डीएसपी भारत भूषण, तहसीलदार तथा अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे, जबकि श्री गुरु रविदास मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रधान दविंदर कुलथम, मुख्य सचिव बलदेव राज कोमल, उपाध्यक्ष यश बरना, कैशियर गुरदयाल सोढी, प्रचार सचिव सीटू बाई, कमलजीत बंगा, रजिंदर कुमार, गुरबचना राम, अशोक सल्लन, डा. अजय टूरा, अशोक भाटिया, तजिंदर बावा व अन्य गणमान्य व सदस्य उपस्थित थे।