मृतक बलविंद्रपाल की पत्नी के ब्यानों के आधार पर मुकदमा किया दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही है छापेमारी:--इंसपेक्टर दानिशवीर सिंह नंगल पुलिस ने एक अंधे मर्डर कांड सेंं पर्दा उठाते हुए मृतक की पत्नी कह शिकायत के आधार पर नंगल के ही दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए है। बता दें कि नंगल पुलिस ने नंगल के गांव पट्टी से होकर गुजर रही श्री आंनदपुर साहिब हाईडल नहर से एक अज्ञात डेडबॉडी बरामद की थी जिसके हाथ और पर बंधे हुए थे बरामद की थी और उसे नहर से निकाल ७२ घंटों के लिए पहचान हेतु सुरक्षित मोर्चरी में रखवा दिया था और सोशल मीडिया पर जब यह खबर प्रसारित हुए तो नीरूबाला नामक सोशल मीडिया पर प्रसाीित हुए खबरों को देख थाने पंहुची और बताया कि उसका पति भी बीते कुछ दिनों से लापता है और पुलिस ने नीरू बाला को वह फोटो दिखाए जो पुलिस ने डेडबॉडी के खिचवाए थे और उन फोटों को देख उसने यह डेडबॉडी उसके पति बलविंद्रपाल की होने पर शंका जताई और जब मोर्चरी में ले जाकर नीरूबाला से डेडबॉडी दिखाई गई तो नीरू ने वह डेडबॉडी अपने पति बलविंद्र पाल की होने की पुष्टि करते हुए अपने पति की हत्या के लिए तोजी निवासी इंदिरानगर,जज निवासी पुराना गुरूद्वारा व गोरी निवासी दुबेटा कलौनी नंगल जिम्मेदार बताते हुए पुलिस से इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई करने की मांग की है और पुलिस ने मृतक की पत्नी नीरूबाला की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए है।