मोगा जिले में कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से एसएसपी अजय गांधी के दिशा-निर्देशों और एसपीएच संदीप सिंह की अगुवाई में जिले के सभी बस स्टैंडों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। एसपीएच संदीप सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर और गैरकानूनी गतिविधियों जैसे नशा तस्करी, संदिग्ध वस्तुएं या व्यक्तियों की पहचान कर कार्रवाई करना था।