फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा पुलिस ने एक किलो अफीम सहित नशा तस्कर किया गिरफ्तार

मोगा बाघापुराना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 1 किलोग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। एसएचओ बाघापुराना जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को पुलिस पार्टी जब गांव हरियावाला के पास गश्त कर रही थी, तभी एक व्यक्ति पुलिस को देखकर संदिग्ध रूप से घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम तरसेम सिंह, निवासी समाध भाई, जिला मोगा बताया। पुलिस द्वारा की गई तलाशी के दौरान उसके पास से काले रंग की थैली में 1 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें