मोगा के अंगदपुरा मोहल्ले में फायरिंग की घटना के बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और आईजी नीलांबरी जगदाले विजय घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने क्राइम सीन का जायजा लिया और मृतक गगन जिंदल व साहिल जिंदल के परिवारों से मुलाकात कर इंसाफ का भरोसा दिया। डीजीपी के मुताबिक, मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।