फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरी-पीरी खालसा मार्च का मक्खू में जोरदार स्वागत, नशामुक्ति और गुरमत का दिया संदेश

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा के कस्बा मक्खू में पहुंची मीरी-पीरी खालसा मार्च का शिरोमणि अकाली दल के हलका इंचार्ज हरप्रीत सिंह हीरो और उनकी टीम ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान संगतों ने जगह-जगह लंगर और ठंडे मीठे जल की छबीलें लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की। मार्च की अगुवाई कर रहे जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने बताया कि यह मार्च 24 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब, अमृतसर से रवाना हुआ था। इसका उद्देश्य संगतों को श्री गुरु ग्रंथ साहिब और सिख धर्म से जोड़ना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना, पंजाब में रहकर तरक्की करने का संदेश देना तथा विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एजेंटों से लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि यह मार्च विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए आज रात धर्मकोट में रुकेगा और 3 अगस्त को तख्त श्री दमदमा साहिब, तलवंडी साबो में इसका समापन होगा। इस अवसर पर हरप्रीत सिंह हीरो ने कहा कि उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि उन्हें मीरी-पीरी खालसा मार्च के दर्शन करने का अवसर मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें