पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलिकपुर में 11वीं व 12वीं कक्षा के करीब 380 छात्रों को मंत्री लाल चंद द्वारा स्कूल बैग बांटे गए। समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक बच्चे को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ जरूरत अनुसार सुविधा मुहैया करवाना है ताकि वे भविष्य में देश और समाज की तरक्की में अपना योगदान डाल सके।