कांग्रेस हाईकमान द्वारा पंजाब यूथ के अलग अलग चुनाव कराने का एलान किया गया है। इस संबंधी कांग्रेस के जोनल रिटर्निंग अधिकारी गौरव शर्मा बुधवार को फगवाड़ा में स्थानीय विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल के घर पहुंचे और यूथ कांग्रेस के चुनावों की प्रक्रिया के बारे में बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा पंजाब यूथ प्रेसिडेंट, पंजाब सेक्रेटरी, जिला प्रेसिडेंट, जिला सेक्रेटरी, ब्लॉक प्रधान और असेंबली चुनाव करवाने के लिए पार्टी मेंबरशिप और नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू की गई है। नॉमिनेशन प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है जो 23 जनवरी तक चलेगी। नॉमिनेशन के लिए उम्र सीमा 18 से 35 साल रखी गई है। अभी चुनाव की तारीख तय नहीं हुई है। विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा हमेशा युवाओं को आगे आने के मौका दिया है। क्योंकि यूथ ही देश का आने वाला भविष्य है और यूथ अपनी सोच से देश को एक नई दिशा पर ले जा सकते हैं। जिला प्रधान ने यूथ को अपील की कि वह आगे आएं और ज्यादा से ज्यादा पार्टी की मेंबरशिप लेकर इस चुनाव का हिस्सा बनें।