फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों के समर्थन में मंडी गोबिंदगढ़ बंद

सफाई सेवक कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर गुरुवार को मंडी गोबिंदगढ़ में जोरदार बंद का आयोजन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष रजिंदर गागट के नेतृत्व में शहर के विभिन्न बाजार बंद रहे और कर्मचारियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया। रिसेप्शन पर जानकारी देते हुए प्रधान राजेंद्र गत ने बताया है कि आज पंजाब बंद पूर्ण समर्थन मिला है उनकी यूनियन द्वारा हजारों में बड़े जुलूस मार्च निकाले गए हैं इसमें मेडिकल स्टोर, लैबोरेट्री, स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी अन्य वस्तुएं इमरजेंसी सेवाएं इस हड़ताल में शामिल नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बरनाला में शांतिपूर्ण धरना दे रही सफाई कर्मचारी यूनियन की महिला सदस्यों पर डीएसपी द्वारा लाठीचार्ज कराया गया, जिससे कई महिलाएं घायल हो गईं। इस घटना को लेकर कर्मचारियों में भारी रोष देखने को मिला। प्रदर्शन के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और संबंधित डीएसपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा तत्काल सजा की मांग की गई। यूनियन के अध्यक्ष रजिंदर गागट ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को स्वीकार नहीं किया जाता और लाठीचार्ज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें