फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में बैंक ऑफ बड़ौदा के कैशियर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, पूर्व डेली वेज कर्मचारी पर आरोप

कोटकपूरा के मोगा रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में डेली वेज पर काम कर चुके एक कर्मचारी द्वारा बैंक के कैशियर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल कैशियर मनीष गोयल को इलाज के लिए सिविल अस्पताल कोटकपूरा में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी में कैद हुई वारदात पूरी वारदात बैंक के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, बैंक में डेली वेज पर दो कर्मचारी कार्यरत थे। कुछ दिन पहले एक स्थायी कर्मचारी की नियुक्ति होने के बाद एक डेली वेज कर्मचारी की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। बैंक अधिकारियों ने गांव देवीवाला निवासी के दीप सिंह को भरोसा दिया था कि उसे क्षेत्र की किसी नजदीकी शाखा में समायोजित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें