फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LADC पॉलिसी के विरोध में पटियाला में वकीलों का प्रदर्शन, कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

लीगल एड डिफेंस काउंसिल (LADC) की पॉलिसी के विरोध में पूरे पंजाब में वकीलों की हड़ताल जारी है। जॉइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर आज पटियाला में भी वकीलों ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। इस दौरान वकीलों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। पटियाला के जिला कोर्ट कॉम्प्लेक्स में इकट्ठा हुए वकीलों ने कहा कि भारत का न्याय सिस्टम और वकालत का पेशा लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है। लेकिन आज हालात ऐसे हो गए हैं कि न्याय के लिए लड़ने वाले वकीलों को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरकर विरोध करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें