फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब: सरहिंद में खेलो इंडिया महिला सिटी लीग साइकिलिंग प्रतियोगिता

साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (सीएफआई), खेलो इंडिया (युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) और जिला साइकिलिंग एसोसिएशन फतेहगढ़ साहिब के सहयोग से अस्मिता खेलो इंडिया महिला सिटी लीग रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन मार्केट कमेटी कार्यालय, सरहिंद के समीप किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चियों और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन सरदार गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। इस अवसर पर साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के एथलीट आयोग के सदस्य, अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट एवं महाराजा रणजीत सिंह अवार्डी जगदीप सिंह काहलों ने कहा कि पंजाब में साइकिलिंग के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। थानेदार एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी कश्मीर कौर ने भी विजेताओं को पदक वितरित किए और अपने खेल अनुभव साझा करते हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। जिला खेल अधिकारी मनदीप कौशल ने जिला साइकिलिंग एसोसिएशन का धन्यवाद किया। प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में इशप्रीत कौर प्रथम, किरण यादव दूसरे और सहजप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। जूनियर वर्ग में पलक पहले, सुखमनप्रीत कौर दूसरे और सीमा तीसरे स्थान पर रही। यूथ गर्ल्स वर्ग में हरलीन कौर पहले, दमनप्रीत कौर दूसरे और रानी तीसरे स्थान पर रही। वूमेन एलीट वर्ग में अंजली ने पहला, एंजल भट्टी ने दूसरा और मान्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट बख्शीश सिंह, राष्ट्रीय साइकिलिस्ट सतिंदरपाल सिंह, वरिष्ठ बास्केटबॉल कोच राहुलदीप सिंह, शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी रूपप्रीत कौर, प्लेसमेंट अधिकारी जसविंदर सिंह बस्सी पठाना, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं खेल अध्यापिका हरप्रीत कौर सहित अनेक खेल प्रमोटरों, जिला साइकिलिंग एसोसिएशन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें