फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोबनजीत सिंह अमर रहे के जयकारों के साथ शहीद की अस्थियों का जल प्रवाह

नज़दीकी गांव चनौली से संबंध रखने वाले भारतीय सेना के जवान जोबनजीत सिंह, जिन्होंने हाल ही में देश की सेवा करते हुए शहादत प्राप्त की थी, उनकी अस्थियों का आज कीरतपुर साहिब स्थित गुरुद्वारा पातालपुरी साहिब के समीप सतलुज नदी पर बने अस्थिघाट में नम आंखों और “शहीद अमर रहें” व “बोले सो निहाल” के जयकारों के बीच जल प्रवाह किया गया। शहीद जोबनजीत सिंह को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे और शोकाकुल परिवार के साथ अपना दुख साझा किया। इस दौरान शहीद के पिता सूबेदार बलवीर सिंह, बख्शीश सिंह, गुरचैन सिंह, जरनैल सिंह, लंबरदार गुरचेत सिंह, भगत सिंह, सुरिंदर सिंह मटोर, करनैल सिंह, तरलोचन सिंह तथा शहीद की माता हरविंदर कौर, मंगेतर सिमरन कौर, परमिंदर कौर, कमलेश कौर और कमलजीत कौर सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें