फिरोजपुर के हुसैनीवाला बॉर्डर से सटा टापू कालू वाला सतलुज दरिया के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। मौजूदा समय में दरिया का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। जलस्तर बढ़ने से टापू कालू वाला और उसके आसपास के जो गांव है वे पानी की चपेट में आए हुए हैं । टापू कालू वाला में से कुछेक परिवार निकाल लिए गए हैं और कुछेक परिवार अभी भी टापू कालू वाला में मौजूद है । उन्हें बीएसएफ और जिला प्रशासन मोटर बोट के जरिए खानपान की सामग्री और सेहत सुविधा मुहैया करा रही है । टापू बिल्कुल पाकिस्तान की सरहद से सटा हुआ है और तीनों तरफ दरिया से घिरा है। चौथी तरफ पाकिस्तान का रास्ता है। इन दोनों बाढ़ आने के कारण यह टापू चारों तरफ पानी से घिरा हुआ है और टापू के अंदर भी खेतों में पानी भर गया है लोग मकान की छतों पर रहने पर मजबूर है।