फिरोजपुर के गांव हराज में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के किसी के संग अवैध संबंध के शक के चलते उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। सिविल अस्पताल में मौजूद रमनदीप कौर ने बताया कि उसकी बहन परमजीत कौर की शादी 20 साल पहले जगसीर सिंह के साथ हुई थी। जगसीर उसकी बहन पर शक करता था कि उसके किसी के साथ अवैध संबंध है। कई बार दोनों को समझाया भी था। लेकिन जगसीर ने परमजीत का गला घोटकर हत्या कर दी।