फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा पुलिस का हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 18 Dec 2025 09:37 PM IST

पंजाब पुलिस की वर्दी एक बार फिर दागदार हुई है। बठिंडा पुलिस का मुलाजिम घूस लेते गिरफ्तार हुआ है। बठिंडा के थाना थर्मल में तैनात पुलिस कर्मी अरुण कुमार को फ्लाइंग स्क्वाड टीम चंडीगढ़ ने 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। मामले में शिकायतकर्ता जगजीत सिंह है, जिसने पंजाब सरकार के एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर उक्त पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद फ्लाइंग स्क्वाड टीम ने शिकायतकर्ता से संपर्क किया और ट्रैप लगाकर घूसखोर पुलिस मुलाजिम को गिरफ्तार किया है। आरोपी अरुण कुमार हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात है। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें