फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरा के गांव नूरपुर में मजदूरों और किसानों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे गुरप्रीत सिंह इट्टां वाली

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में गांव नूरपुर की दाना मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगाने को लेकर मजदूरों और किसानों के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए गुरप्रीत सिंह इट्टां वाली विशेष कमीशन के सदस्य के रूप में मौके पर पहुंचे। विवाद के बाद मजदूरों ने हड़ताल कर दी थी, जिससे धान की खरीद और मंडी से जुड़े कार्य प्रभावित होने की आशंका पैदा हो गई है। जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच हुई तकरार के दौरान छह लोग घायल हुए थे। घायलों को उपचार के लिए बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने बताया कि इस मामले में आरोपियों को काबू कर लिया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि मजदूरों और किसानों के बीच पैदा हुए विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों पक्षों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी जाएंगी और आपसी सहमति से हड़ताल समाप्त करवाने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि इस समय धान की खरीद का सीजन चल रहा है। ऐसे में मजदूरों और किसानों के बीच टकराव का असर खरीद प्रक्रिया पर नहीं पड़ना चाहिए। प्रशासन की प्राथमिकता है कि विवाद का जल्द समाधान हो और धान की खरीद का काम बिना किसी बाधा के जारी रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें