फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा में गैंगस्टर अमृतपाल बाठ हिरासत में

गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ उर्फ हरप्रीत सिंह को कनाडा के अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। पंजाब पुलिस द्वारा शुरू की गई प्रक्रिया के तहत केंद्रीय और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।  बाठ के खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी (फिरौती), धमकियों, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पंजाब पुलिस द्वारा संबंधित केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे पंजाब लाने के लिए प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि यह प्रक्रिया इस समय जांच-पड़ताल के अधीन है और लागू कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें