फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में लगे मोटर के केबल तार चोरी करने वाला गिरोह काबू

मोगा जिले के गांव लोपो में किसानों के खेतों से मोटरों के केबल तार चोरी करने वाले एक गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है। दो दिन पहले रात के समय गांव लोपो में अज्ञात चोरों ने 5 से 6 मोटरों से बिजली के केबल तार चोरी किए थे। लोगों ने शक के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ था। पूछताछ करने पर उसने चोरी की वारदात कबूल करते हुए अपने बाकी साथियों के नाम भी उजागर कर दिए। गांव वालों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ के आधार पर बाकी 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी अनवर अली ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, निर्भय सिंह, अमनदीप सिंह, पवनदीप सिंह उर्फ मोमनी और मेला सिंह के रूप में हुई है। सभी आरोपी लुधियाना जिले के गांव डांगिया के निवासी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें