फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में बाढ़ की आपदा में जालसाजों को फायदा

पठानकोट के बॉर्डर क्षेत्र में बाढ़ से बर्बाद कोई हुआ और उसका वीडियो बनाकर मदद कोई और ले गया। बाढ़ से बर्बाद हुए लोग अब यह सच्चाई बयां कर रहे हैं।  बॉर्डर क्षेत्र के गांव कोलियां निवासी सुखविंदर सिंह ने बताया कि रावी दरिया में आई बाढ़ से उनका डबल स्टोरी घर ध्वस्त हो गया। अब दोनों भाई परिवारों के साथ एक दुकान में समय काट रहे है। अब बच्चों के भविष्य की भी चिंता सता रही है। मां सदमे में हैं। उनके ध्वस्त घर की किसी ने वीडियो बना अपने सोशल मीडिया पर डाली और स्कैनर लगाकर सहानुभूति के साथ पैसा भी बटोर लिया। स्थानीय लोग ही मदद के  हाथ बढ़ाने वाले एनआरआई और एनजीओ को गुमराह कर रहे हैं। उनकी मां भी इस बाढ़ में गिरकर गंभीर रूप में घायल हो गई है। अब तक उनको कोई सहायता नहीं प्राप्त हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें