फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोआ में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने जिला परिषद उम्मीदवारों को दिए टिकट

अंकेश ठाकुर Updated Tue, 02 Dec 2025 04:38 PM IST

पठानकोट जिले में सबसे पहले जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों को टिकटें बांट नाम घोषित किए हैं। हालांकि इन चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा अपने उम्मीदवारों के नाम टटोल रही है। जबकि नामांकन भरने को दो दिन का समय शेष बचा है। पठानकोट जिले का विधानसभा हलका भोआ स्थित सुंदर चक्क क्षेत्र में बने कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने जिला परिषद और ब्लॉक समिति मेंबरों के उम्मीदवारों को टिकटें बांटी है। पार्टी कार्यकर्ता भी सक्रिय हो चुके हैं और अपने उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने में जुट गए है।

देखने वाली बात यह भी सामने आई है कि भाजपा में टिकटों के आवंटन को लेकर अंदरखाते खामौशी बनी हुई है। कई पुराने चेहरों के साथ नए चेहरे भी अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं। कुछ ब्लॉकों में दो से तीन गुट सक्रिय है। जो हाईकमान तक अपने-अपने प्रत्याशी की सिफारिश पहुंचा रहे हैं। अंदरूनी तौर पर टिकट के लिए जोर आजमाइश जारी है पार्टी उन चेहरों को तरजीह देना चाहती है जिनके गांव में ठोस वोट बैंक मौजूद हों। आप पार्टी जिले में अपनी जीत के परचम को कायम रखते हुए ऐसे चेहरों की तलाश कर रही है जो जीतने वालों हो। वहीं, कई गांव में मजबूत स्थानीय चेहरों ने निर्दलीय दावेदारी की तैयारी शुरू कर दी है। 

पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने कहा कि उनके हलके में 5 जिला परिषद और 48 ब्लॉक समिति पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चुनाव लड़ बड़ी जीत हासिल करेंगे। कहा कि आप पार्टी की सरकार ने लोगों के साथ धोखा कर सता संभाली है और लोगों के किए वायदों को भी पूरा नहीं किया। इसलिए लोग अब जिला परिषद के साथ विधानसभा चुनावों में भी आप पार्टी को हार दिलाकर मुंहतोड़ जवाब देंगे। 

कांग्रेस पार्टी और आप सरकार में रहेगी कांटे की टक्कर, भाजपा ज्यादा अलर्ट नहीं 
इन चुनावों को देख लोगों में यह चर्चा भी छिड़ी हुई है जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों में कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी की पठानकोट में कांटे की टक्कर रहेगी। बीजेपी पार्टी जिस तरह इन चुनावों में ज्यादा ढीली चल रही है उसे देख लगता है कि मुश्किल से कुछ जगह उक्त पार्टी के उम्मीदवार जीत पाएंगे। वहीं, देखने वाली बात यह भी है कि जिले में कुछ जगह इन चुनावों का बायकाट की संभावना है और उसका कारण यह कि कई लोगों तक नेता नहीं पहुंच पाए और कई जगह विकास कार्य नहीं करवा पाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें