दिवाली पर्व के मद्देनजर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने के लिए फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने ममदोट ब्लॉक में एक हलवाई की दुकान पर दबिश दी। इस दौरान टीम ने मिठाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। विभागीय टीम ने हलवाई को सख्त हिदायत दी कि खानपान की वस्तुओं में किसी भी प्रकार के केमिकल रंगों का इस्तेमाल न किया जाए। उल्लेखनीय है कि दिवाली के त्योहार के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में बाजार में नकली खोया और मिलावटी मिठाइयों की आशंका को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय है।