फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूड सेफ्टी विभाग ने मक्खू में जांच के लिए भरे मिठाई के सैंपल

ब्लॉक मक्खू के वॉर्ड नंबर 13 में फूड सेफ्टी विभाग ने संदिग्ध खोए से मिठाइयां तैयार करने के मामले में एक ठिकाने पर छापेमारी की। विभाग की टीम ने मौके से सामग्री बरामद कर उसके सैंपल लिए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। फूड सेफ्टी विभाग के इंस्पेक्टर अभिनव कुमार ने बताया कि विभाग की टीम द्वारा लगातार खाद्य पदार्थों पर नजर रखी जा रही है। सूचना के आधार पर मक्खू में कार्रवाई की गई। यहां राजस्थान से मंगवाए गए खोए से मिठाइयां तैयार कर दुकानों और होलसेल कारोबारियों को सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली थी। टीम ने मौके से सामग्री के सैंपल भरे हैं। यदि सैंपल जांच में फेल पाए जाते हैं तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दुकानदार किरण कुमार ने बताया कि वह राजस्थान से खोया जरूर मंगवाते हैं, लेकिन उनके अनुसार राजस्थान में उनकी अपनी गायें हैं और उनके दूध से तैयार किया गया खोया यहां मंगवाकर मिठाइयों के रूप में बेचा जाता है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा की गई कार्रवाई से वह संतुष्ट हैं और उनका दावा है कि बाजार में किसी प्रकार का गलत या स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक सामान नहीं बेचा जा रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें