फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटकपूरा में लूट की योजन बनाते गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

कोटकपूरा में थाना सिटी पुलिस ने लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे एक गिरोह के पांच सदस्यों को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कोटकपूरा निवासी शंकर, हरजिंदर सिंह उर्फ जिंदर, जोरा सिंह, संदीप सिंह उर्फ शैंकी और रविंदर सिंह उर्फ कालू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोटकपूरा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, एसएसपी गुरबंस सिंह बैंस के दिशा-निर्देशों के तहत समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सिटी कोटकपूरा के एएसआई सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पार्टी गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि उक्त व्यक्ति नई दाना मंडी में एक सुनसान जगह पर बैठकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और पांचों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कापा, खंडा, कृपाण, टोका और लोहे की पाइप आदि तेजधार हथियार बरामद किए हैं। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पांच आरोपियों में से तीन के खिलाफ पहले भी आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि उन्होंने पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है और अब वे किस वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें