फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में गुंडागर्दी: रेस्टोरेंट के बाहर फायरिंग, चार आरोपी गिरफ्तार

होली पर्व पर दो कार चालकाें में हार्न बजाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद गोलियां चलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना का पता चलते ही थाना सुजानपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंच चार लोगों को हिरासत में लिया। एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लाें ने बताया कि गत दिवस जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे स्थित दो कार चालकों में हार्न बजाने को लेकर पहले कहासुनी हुई। उसके बाद एक कार चालक सिमरनजीत खाना खाने के लिए जम्मू-पठानकोट नेशनल हाइवे स्थित रेस्टोरेंट डाऊन टाउन में चला गया। वहीं, दूसरा पक्ष भी मौके पर तेजधार हथियारों के साथ पहुंच गया। उक्त लोग गाड़ियों की तोडफोड़ करने लगा और बदले में सिमरनजीत ने अपने बचाव पक्ष में हवाई फायर कर दिए। इतने में वहां अफरा तफरी मच गई और कुछ लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। ऐसे में पुलिस ने इस मामले में कुल चार लोगों को हथियारों समेत काबू कर उन पर बनती कानूनी कार्रवाई तहत केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें