फिरोजपुर के विधानसभा क्षेत्र जीरा में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी कर रही है। किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के साथ किए गए व्यापार समझौते पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यह समझौता देश के किसानों और आम जनता के हित में नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से किसान हितैषी नीतियां लागू करने, लंबित मांगों का जल्द समाधान करने और कृषि क्षेत्र से जुड़े फैसलों पर किसानों की राय को प्राथमिकता देने की मांग की।