फिरोजपुर के विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाय में किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन गुरुहरसहाय क्षेत्र में खुलेआम नशे का कारोबार जारी है। किसानों का आरोप है कि नशे की चपेट में आकर कई नौजवान अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं और कई मौत का शिकार भी हो चुके हैं।